Realme GT 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Jun 2021 10:17 AM IST
सार

Realme GT 5G में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन के साथ कंपनी ने Realme TechLife रोबोट वैक्यूम क्लिनर भी लॉन्च किया है जिसका मुकाबला iRobot Roomba 971 और Xiaomi Mi Robot के साथ होगा।

Realme GT 5G Launched Globally with 64MP triple rear camera price and specifications
Realme GT 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी ने जीटी सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme GT 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Realme GT 5G को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। Realme GT 5G में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन के साथ कंपनी ने Realme TechLife रोबोट वैक्यूम क्लिनर भी लॉन्च किया है जिसका मुकाबला iRobot Roomba 971 और Xiaomi Mi Robot के साथ होगा। कंपनी ने अपने अपकमिंग लैपटॉप और टैबलेट का टीजर जारी किया है, हालांकि लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    Realme GT 5G की कीमत

    Realme GT 5G की शुरुआती कीमत 449 यूरो यानी करीब 39,900 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 599 यूरो यानी करीब 53,200 रुपये है। Realme GT 5 की बिक्री पॉलेंड, स्पेन, रूस और थाईलैंड जैसे देश में अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान होगी। भारत में फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Realme GT 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme GT 5G में एंड्रॉयड 11 आधारि Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    Realme GT 5G का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है। वहीं 8 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस वाइड एंगल वाला और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.5 है।

    Realme GT 5G की बैटरी

    Realme GT 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि 35 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें