Realme Fold-Flip: जल्दी मार्केट में एंट्री करेगा रियलमी का फोल्डेबल फोन, खुद वाइस प्रेसिडेंट ने किया खुलासा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

Realme Fold and Realme Flip: रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ ने कंपनी के पहले अपकमिंग फोल्डेबल फोन का खुलासा ट्विटर के माध्यम से किया है।

विज्ञापन
Realme Fold and Realme Flip launch soon in india Vice President Madhav Sheth Hints
फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में फिलहाल सैमसंग का दबदबा है। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग, मोटोरोला और वीवो के बाद अब स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ ने खुद कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन का खुलासा किया है। हालांकि, अब तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह फोन रियलमी फोल्ड होने वाला है कि रियलमी फ्लिप। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में टेक्नो ने भी अपने पहले फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold को लॉन्च किया है।

    रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट माधव शेठ ने कंपनी के पहले अपकमिंग फोल्डेबल फोन का खुलासा ट्विटर के माध्यम से किया है। माधव शेठ ने ट्विटर पोस्ट में यूजर्स से पूछा कि वह कौन सा फोन पहले देखना चाहते हैं- रियलमी फोल्ड या रियलमी फ्लिप। बता दें कि रियलमी के फोल्डेबल फोन को लेकर पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था। इससे पहले कहा जा रहा था कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को 2022 में लॉन्च कर सकती है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।

    विज्ञापन

    फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में फिलहाल सैमसंग का दबदबा है। Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल डिवाइस हैं। फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार और फोल्डेबल्स की बढ़ती मांग ने अन्य कंपनियों को भी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें