Realme Festive Sale: स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट, देखें सभी ऑफर्स
100 रुपये से लेकर 5,000 तक की छूट के साथ मिलेंगे प्रोडक्टस्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर डिस्काउंटछह दिनों तक चलेगी सेल

विस्तार
फ्लिपकार्ट पर 16 और अमेजन पर 17 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज और द ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो रही है। इस सेल को लेकर तमाम कंपनियां अपने ऑफर्स जारी कर रही हैं, लेकिन इसी बीच स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने अलग से फेस्टिव सेल के आयोजन की घोषणा की है। रियलमी के फेस्टिव सेल की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है और यह सेल अगले छह दिनों तक चलने वाली है। इस सेल में realme C11, realme C12, realme C15, realme 6, realme X3, realme X3 SuperZoom और realme X50 Pro जैसे स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत पर बेचा जाएगा। इस सेल का फायदा रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन से उठाया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच, टीवी, हेडफोन आदि पर भी भारी छूट मिलेगी। आइए सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं...
रियलमी की इस फेस्टिव सेल में जिन प्रोडक्ट पर 500 रुपये की छूट मिल रही है उनमें realme Buds Q, realme Smart Band, realme C11 realme Buds Air Pro और realme C11 का नाम है। छूट के बाद रियलमी सी11 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी की इस फेस्टिव सेल में जिन प्रोडक्ट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है उनमें realme C12, realme C15, realme 6, realme Buds Air Neo, realme Smart Watch,realme Smart TV 32”, realme Smart TV 43” और realme Buds Wireless Pro के नाम शामिल हैं।