Realme Dizo Buds Z: बजट ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 1299 रुपये
Realme Dizo Buds Z की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2021 में इसे 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme Dizo Buds Z की बिक्री सात अक्तूबर से होगी।

विस्तार
रियलमी डीजो बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है। महज दो महीने में कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट पेश कर दिए हैं। अब इसी कड़ी में कंपनी ने Realme Dizo Buds Z को पेश किया है जो कि एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स है। Realme Dizo Buds Z को 10mm के डायनेमिक ड्राइवर और बास Boost+ फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें ईयरबड्स में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट है जो कि बेहतर कॉलिंग के लिए है।
Realme Dizo Buds Z की कीमत
वैसे तो भारतीय बाजार में Realme Dizo Buds Z की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2021 में इसे 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme Dizo Buds Z की बिक्री सात अक्तूबर से होगी। इसे लीफ, ऑनिक्स और पर्ल कलर में खरीदा जा सकेगा।
Realme Dizo Buds Z की स्पेसिफिकेशन
Realme Dizo Buds Z के साथ ENC का सपोर्ट दिया गया है जो कि कॉलिंग के दौरान काफी मदद करता है। इसके अलावा इसमें 10mm का ड्राइलर मिलता है। इसमें एक डायफ्राम दिया गया है जो कि TRU+PEEK पॉलिमर का बना है। इसे लेकर क्लियर, नेचुरल वॉयस और डीपर बास का दावा किया गया है।
यह ईयरबड्स 88ms सुपर लो लैटेसी गेम मोड के साथ आता है। Dizo Buds Z के प्रत्येक ईयरबड्स में 43mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 380mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप को लेकर कुल 16 घंटे का दावा है, जबकि प्रत्येक ईयरबड्स के बैकअप का दावा 4.5 घंटे है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए Dizo Buds Z में ब्लूटूथ v5 और टच का सपोर्ट है जिसका इस्तेमाल कॉलिंग, मीडिया प्लेबैक, गेम मोड एक्टिव करने आदि में किया जा सकेगा। Realme Link एप से भी बड्स की सेटिंग बदली जा सकेगी। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।
- रेडमी इंडिया ने चुपके से लॉन्च किया यह बजट स्मार्टफोन, आज मिलेगा खरीदने का मौका
- घोषणा: ट्विटर ने लांच किया टिपिंग फीचर, बिटकाइंन को जरिए होगा भुगतान
- iQoo Z5: चीन में लॉन्च हुआ यह नया स्मार्टफोन, 27 सितंबर को है भारत में लॉन्चिंग
- Whatsapp Payment: गूगल पे की तरह अब व्हाट्सएप भी पेमेंट करने पर देगा कैशबैक, जानें पूरा ऑफर