घोषणा: ट्विटर ने लांच किया टिपिंग फीचर, बिटकाइंन को जरिए होगा भुगतान
ट्विटर अमेरिका में लोगों के एक छोटे समूह के साथ इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही थी। अब हर कोई प्लेटफॉर्म पर टिप्स भेज सकेगा

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए टिपिंग फीचर लांच किया है। इसमें यूजर्स बिटकाइंन के जरिए भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। इसके जरिए संभावना है कंटेट क्रिेएटर्स को काफी फायदा होगा। ट्विटर कुछ महीनों से टिपिंग का टेस्टिंग कर रहा है।
कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि उसका टिप्स फीचर अब इस हफ्ते सभी एप्पल आईओएस यूजर्स के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होगा और आने वाले हफ्तों में एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इससे पहले यूजर्स टिप लेने के लिए आम भुगतान एप पेपाल, कैश ऐप और वेनमो का उपयोग करता था, वहीं अब ट्विटर ने बिटकॉइन सेवा को भी जोड़ा है। इसमें क्रिएटर्स बिटकॉइन में टिप्स प्राप्त कर सकेंगे। ट्विटर ने टिप फीचर में उपयोगकर्ताओं को अपना बिटकॉइन पता जोड़ने की अनुमति दी है।
कंपनी अमेरिका में लोगों के एक छोटे समूह के साथ इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही थी। अब हर कोई प्लेटफॉर्म पर टिप्स भेज सकेगा। एक क्रिएटर या बड़ी संख्या में फॉलोअर्स वाला कोई भी व्यक्ति अपनी प्रोफाइल में 'टिप्स जार' चालू कर सकता है और उपयोगकर्ता उन्हें पैसे भेज सकेंगे। भारत में भुगतान के लिए यह सुविधा पहले से ही चालू है इसमें रोजरपे के जरिए भुगतान किया जाता है।