iQoo Z5: चीन में लॉन्च हुआ यह नया स्मार्टफोन, 27 सितंबर को है भारत में लॉन्चिंग
iQoo Z5 को 27 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQoo Z5 में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है और इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तकी स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
आईकू ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन iQoo Z5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। iQoo Z5 को 27 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQoo Z5 में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है और इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तकी स्टोरेज दी गई है। iQoo ने अपने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।
iQoo Z5 की कीमत
iQoo Z5 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,899 चीनी युआन यानी करीब 21,600 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,099 युआन यानी करीब 23,900 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,299 युआन यानी करीब 26,200 रुपये है। फोन को ब्लू ऑरिजिन, ड्रीमस्पेस और ट्वीलाइट मॉरिंग कलर में खरीदा जा सकेगा।
iQoo Z5 की स्पेसिफिकेशन
iQoo Z5 में एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS 1.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
iQoo Z5 का कैमरा
iQoo Z5 में तीन रियर कैमरे हैं। पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iQoo Z5 की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G (n1/ n5/ n8/ n28/ n41/ n77/ n78), ट्राई बैंड वाई-फाई (2.4GHz, 5.1GHz, 5.8GHz), ब्लूटूथ v5.2, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जो कि 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Whatsapp Payment: गूगल पे की तरह अब व्हाट्सएप भी पेमेंट करने पर देगा कैशबैक, जानें पूरा ऑफर
- गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने के बाद गूगल ने सीसीआई को दिल्ली हाईकोर्ट में घसीटा
- ट्राई डाटा: जुलाई में जियो ने जोड़े 65 लाख यूजर्स , वोडाफोन आइडिया को 14 लाख ग्राहकों ने कहा अलविदा
- Redmi 10 Prime Review: क्या अपनी कीमत में यह आपका प्राइमरी फोन बन पाएगा?