Realme C2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सिक्योरिटी पैच, नए फीचर्स का कर सकेंगे इस्तेमाल

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने सी2 (Realme C2) के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट किया है। रियलमी सी2 के यूजर्स को इस अपडेट में सितंबर 2019 सिक्योरिटी पैच, गूगल डिजिटल वेलबिंग, नोटिफिकेशन सेंटर, लॉक स्क्रीन विजिट नए डिजाइन के साथ मिलेगा। इसके अलावा कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे। सिर्फ चुनिंदा यूजर्स ही इस अपडेट को डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, कंपनी जल्द ही रियलमी सी2 के अपडेट को अन्य ग्राहकों के लिए लॉन्च किया करेगी। रियलमी ने इस फोन को अप्रैल 2018 में भारतीय बाजार में उतारा था। इसके साथ ही ग्राहकों को रियलमी सी2 में हीलियो पी22 प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
कंपनी ने इस अपडेट को RMX1941EX_11.A.17 वर्जन नंबर दिया है। वहीं, रियलमी ने कहा है कि हमने इस अपडेट को सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है। अगर इस अपडेट में बग नहीं आता है, तो हम इसे को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया करेंगे।
यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए सेटिंग में जाना होगा। साथ ही अपडेट के लिए स्ट्रांग वाई-फाई कनेक्शन और ज्यादा बैटरी की जरूरत पड़ेगी। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल होने में थोड़ा समय लगेगा।
रियलमी सी2 के यूजर्स को नए अपडेट में सितंबर 2019 सिक्योरिटी पैच मिलेगा। इसके साथ ही मैन्युअल लॉक फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स रिमाइंडर फीचर के जरिए डाटा की खपत पर भी नजर रख सकेंगे।
इस फीचर से लॉक स्क्रीन का डिजाइन, डेट और वेदर विजिट और स्मार्ट असिस्टेंट इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन सेंटर भी बदल जाएगा, जिसमें यूजर्स एक स्वाइप से मैसेज को डिलिट कर सकेंगे।
- Samsung Galaxy Fold की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, अक्टूबर में होगा लॉन्च
- Amazon Great Indian Festival Sale में इन फोन पर मिलेगी जबरदस्त डील्स, ऐसे उठाएं फायदा
- 15,000 रुपये से कम में खरीदे ये TV, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर लगी है बड़ी सेल
- Nokia के इन फोन में मिलेगा Android 10 Go Edition का सपोर्ट, HMD ने की पुष्टि