Samsung Galaxy Fold की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, अक्टूबर में होगा लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 29 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Pre Order Start Know Price And Specifications
Galaxy Fold

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भारत में गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) की प्री-बुकिंग शुरू की है। भारतीय बाजार के अलावा यह फोन प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया और यूएई में उपलब्ध है। सैमसंग ने इस फोन को सबसे पहले साउथ कोरिया और अमेरिका के साथ यूरोप में लॉन्च किया था। अब भारत के लोग इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।

    कंपनी अपने लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को 1 अक्टूबर के दिन लॉन्च करेगी। वहीं, यह फोन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ था। इससे पहले सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में इस फोन को पेश किया था।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में 7.3 इंच एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल होगा। इस फोन की स्क्रीन फोल्ड होकर 4.6 इंच की हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7एनएम के प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस शामिल होगा। वहीं, यूजर्स 10 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें