Realme C11 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Jul 2020 09:27 AM IST
सार

रियलमी सी11 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को मिलेगा 5,000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का सपोर्ट7,000 से 8,000 रुपये के बीच होगी कीमत

विज्ञापन
Realme C11 smartphone set to launch in india today know expected price and specs
realme c11 - फोटो : flipkart

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने C सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस सी11 (Realme C11) को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी11 को आज (14 जुलाई 2020) भारत में पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर, दो जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने नए पावरबैंक को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।

    रियलमी सी11 स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख जा सकता है।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी सी11 की कीमत 7,000 से 8,000 रुपये के बीच होगी। साथ ही इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मलेशिया में MYR 429 (करीब 7,600 रुपये) प्राइस टैग के साथ पेश किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें