Realme Buds Air Pro मास्टर एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, 15 मिनट की चार्जिंग में सात घंटे का बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Dec 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Realme Buds Air Pro Master Edition launched in India Designed by Jose Levy price and specifications
Realme Buds Air Pro Master Edition - फोटो : अमर उजाला

    Realme Buds Air Pro का मास्टर एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। Realme Buds Air Pro Master Edition की लॉन्चिंग Realme Watch S सीरीज के साथ हुई है। रियलमी के इस ईयरबड्स को José Lévy ने डिजाइन किया है। इस बड्स की फिनिशिंग स्मूथ ग्लॉसी मिरर फिनिश है। इस बड्स के फीचर्स Realme Buds Air Pro जैसे ही हैं जिसे इसी साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था।

    Realme Buds Air Pro Master Edition की कीमत

    रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी पहली बिक्री आठ जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से होगी। बड्स को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : Realme Watch S सीरीज की दो स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शरुआती कीमत 4,999 रुपये

    Realme Buds Air Pro Master Edition के फीचर्स

    Realme Buds Air Pro मास्टर एडिशन में ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर भी है। इस बड्स में आपको 35dB का न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलेगा। इसके लिए इस बड्स में ANC के साथ डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें 94ms की लो लैटेसी मोड भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस बड्स की बैटरी को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा किया है। बड्स के चार्जिंग केस में 486mAh की बैटरी दी गई है। ANC ऑन रखने पर बैटरी को लेकर 20 घंटे तक का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। रियलमी का कहना है कि 15 मिनट की चार्जिंग के बाद सात घंटे का बैकअप मिलेगा।

    वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Realme Buds Air Pro को IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें Realme S1 चिप इस्तेमाल किया गया है। प्रत्येक बड्स का वजन 5 ग्राम है। बड्स में स्मार्ट वियर डिटेक्शन, टच कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें