Realme Band को खरीदने का शानदार मौका, मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Realme Band की आज है पहली सेलग्राहकों को रियलमी बैंड खरीदने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्सरियलमी ने पांच मार्च को 6 सीरीज के साथ फिटनेस बैंड को किया था लॉन्च

विस्तार
रियलमी के लेटेस्ट फिटनेस बैंड (Realme Band) की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। रियलमी बैंड को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इस बैंड की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बैंड को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया था। तो आइए जानते हैं रियलमी बैंड की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
रियलमी ने इस फिटनेस बैंड की कीमत 1,499 रुपये रखी है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एचएसबीसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस बैंड की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को अमेजन पे से पेमेंट करने पर 50 रुपये का कैशबैक देगी। वहीं, यह फिटनेस बैंड ग्राहकों के लिए ब्लैक, ग्रीन और यैलो कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Realme Band कंपनी का पहला स्मार्ट बैंड है। इसमें 2.4cm की कलर डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 5 डायल फेस मिलेंगे। इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जिसमें क्रिकेट मोड भी शामिल है। इसके अलावा इस बैंड में हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्मार्ट नोटिफिकेशन, स्लीप मॉनिटरिंग भी मिलेगा। इस बैंड को वाटरप्रूफ और डस्ट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट है जिसकी मदद से आप इसे यूएसबी पोर्ट या एडाप्टर से चार्ज कर सकते हैं।