सबसे सस्ता 5G फोन: Realme 8 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत
Realme 8 5G की कीमत 14,999 रुपये है, इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 8 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme 8 5G को इससे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। Realme 8 5G में 90Hz की डिस्प्ले है और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। इसके अलावा यह एक 5जी स्मार्टफोन है जो कि नाम से ही जाहिर हो रहा है। इस फोन में वर्चुअल रैम भी दिया गया है। हाल ही में वीवो ने अपनी 60 सीरीज के फोन के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम दिया था। आइए जानते हैं भारत के इस सबसे सस्ते 5जी फोन के बारे में विस्तार से...
Realme 8 5G की कीमत 14,999 रुपये है, इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा। फोन की बिक्री 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और Realme.com से होगी।
Realme 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है। साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा।
- Signal के फाउंडर ने हैक किया Cellebrite, इस डिवाइस से पुलिस करती है आईफोन अनलॉक
- IIT खड़गपुर ने लॉन्च नई किट, महज 45 मिनट में मिल जाएगी कोरोना जांच की रिपोर्ट
- व्हाट्सएप प्राइवेसी: दिल्ली हाईकोर्ट में फेसबुक की याचिका खारिज, सीसीआई के आदेश को दी थी चुनौती
- भारत में कोरोना: सोशल मीडिया के जरिए देश लड़ रहा महामारी से जंग, हर कोई लगा रहा मदद की गुहार