Realme 7 सीरीज तीन सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 65W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Aug 2020 11:03 AM IST
सार

65W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगी रियलमी 7 सीरीजमिल सकता है 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरातीन सितंबर को होगी लॉन्चिंग

विज्ञापन
Realme 7 series: Realme 7 and Realme 7 pro set to launch in India on Sept 3
Realme 7 series - फोटो : madhavseth@twitter

    विस्तार

    रियलमी की 7 सीरीज भारत में आने को तैयार है। Realme 7 सीरीज भारत में तीन सितंबर को लॉन्च होगी जिसके तहत Realme 7 और Realme 7 PRO दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। Realme 7 और Realme 7 PRO की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। इस लॉन्चिंग की खास बात यह है कि इसकी लॉन्चिंग रियलमी के फैन्स करेंगे। फोन की लॉन्चिंग तीन सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से होगी जिसका प्रसारण रियलमी के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर देखा जा सकेगा।

    Realme 7 और Realme 7 PRO की स्पेसिफिकेशन

    रियलमी 7 सीरीज फोन के फीचर्स के बारे में तो कोई खास जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी ने इस सीरीज के फोन में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने की पुष्टि कर दी है। कंपनी का दावा है कि रियलमी 7 सीरीज स्मार्टफोन भारत के बिकने वाले सबसे तेज चार्जिंग से लैस होंगे। इसके अलावा इन दोनों फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी 7 सीरीज के फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रे 90Hz होगी। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोन की कीमतें 20,000 रुपये के करीब हो सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें