Realme 6i भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये

रियलमी ने भारत में अपनी 6 सीरीज का विस्तार करते हुए realme 6i को बाजार में उतार दिया है। रियलमी 6आई एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा इसमें 90Hz की डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...
realme 6i को भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें से एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट है। पहले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और दूसरे की 14,999 रुपये है। फोन की बिक्री 31 जुलाई से फ्लिपकार्ट, रियलमी और रॉयल कल्ब से होगी।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है।
इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 30वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में आपको 20 वॉट का ही चार्जर मिलेगा।