Realme 6i स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर
रियलमी 6आई की आज है पहली सेलमिलेगा पांच फीसदी डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 12,999 रुपये

विस्तार
रियलमी (Realme) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 6आई (Realme 6i) की आज (31 जुलाई 2020) पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर कैशबैक से लेकर डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।
realme 6i को भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें से एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट है। पहले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और दूसरे की 14,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा, जबकि RuPay के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 3 से 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है।