Oppo Reno 4 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और फीचर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 31 Jul 2020 09:24 AM IST
सार

ओप्पो रेनो 4 प्रो आज होगा भारत में लॉन्चमिल सकते हैं शानदार फीचर्सप्रीमियम रेंज हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro smartphone set to launch in india today know expected price and specs
Oppo Reno 4 Pro - फोटो : oppo india

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने सबसे पहले अपना शानदार मोबाइल रेनो 4 प्रो (Oppo Reno 4 Pro) चीन में पेश किया था। अब कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन को आज (31 जुलाई 2020) भारत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को एचडी डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। तो आइए जानते हैं अपकमिंग ओप्पो रेनो 4 प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कोरोना संक्रमण के कारण ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में होगी और इसे कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें