भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज Smartphones, कीमत 10 हजार से कम

चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉयकॉट चाइना अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही चीनी स्मार्टफोन का भी बहिष्कार किया जा रहा है। अगर आप भी चीनी स्मार्टफोन की बजाय नॉन-चाइनीज डिवाइस खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको यहां कुछ खास नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Lava Z61 Pro
लावा ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,774 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy M01
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।