Realme 6i मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर के साथ 17 मार्च को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
Realme 6i स्मार्टफोन 17 मार्च को होगा लॉन्चइस फोन में यूजर्स को मिलेगा मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का सपोर्टकंपनी ने इससे पहले 5 आई डिवाइस को पेश किया था

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) 6 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस 6i (Realme 6i) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने रियलमी 6 आई स्मार्टफोन के लिए आधिकारिक टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन को 17 मार्च के दिन म्यांमार में पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यूजर्स को अगामी रियलमी 6 आई स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। तो आइए जानते हैं रियलमी 6 आई की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रियलमी 6 आई की कीमत बजट रेंज (9 से 10 हजार रुपये के बीच) में रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा।