Ambrane ने भारत में लॉन्च किया वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी 2200mAh की बैटरी

मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एंब्रेन ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स का विस्तार करते हुए भारत में अपना नया ब्लूटूत स्पीकर BT-83 पेश किया है। इस स्पीकर की डिजाइन रग्ड है और इसे IPX6 का भी प्रोटेक्शन है। ऐसे में पानी के छीटें और धूल का इस पर कोई असर नहीं होगा। यह स्पीकर ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
एंब्रेन के इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है। इसकी डिजाइन सिलेंडर के आकार की है। इसके चारों ओर मेटल का रिंग है। इस स्पीकर में ट्रू वायरलेस सिस्टम दिया गया है। ऐसे में दो स्पीकर को एक साथ प्ले किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः pTron Bassbuds Pro Review: कैसा है 1,299 रुपये वाला यह ईयरबड्स
एंब्रेन के इस स्पीकर की क्षमता 10 वॉट है और इसमें 2200एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 7 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसमें माइक्रोफोन भी दिया गया है। ऐसे में आप इसके जरिए किसी से फोन पर बात भी कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट के अलावा ऑक्स केबल का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें दिए गए ब्लूटूथ के वर्जन की जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि इससे पहले एंब्रेन ने भारतीय बाजार में ईयरबड्स बाइब बीट्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (एएनसी) और एप्ट एक्स ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है।
कंपनी का दावा है कि इस TWS ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि लंबे समय तक म्यूजिक सुनने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है।