Realme 6 Pro की पहली सेल आज, मिलेंगी शानदार डील्स
Realme 6 Pro की पहली सेल आजइस फोन की खरीदारी करने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्सरियलमी ने इस फोन को पांच मार्च को किया था लॉन्च

विस्तार
रियलमी (Realme) के लेटेस्ट स्मार्टफोन 6 प्रो (Realme 6 Pro) की पहली सेल आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को रियलमी 6 प्रो की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट से लेकर आकर्षक डील्स तक मिलेंगी। इतना ही नहीं इस फोन पर एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने रियलमी 6 प्रो को हाल ही में लॉन्च किया था। तो आइए जानते हैं रियलमी 6 प्रो की कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से...
Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6GB रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6GB रैम के साथ 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, यह फोन लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
अगर ग्राहक इस फोन को Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही बैंक ग्राहकों को पांच फीसदी का कैशबैक भी देगा। वहीं, इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।