खुशखबरी! Realme 6 और Reame 6i की कीमतों में हुई भारी कटौती, जानें कितने सस्ते हुए दाम

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 07 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Realme 6 and Reame 6i receive price cuts, know update price list of all variants
Realme 6 Review - फोटो : amar ujala

    Realme 6 और Reame 6i की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है। पहले के मुकाबले अब ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 1,000 रुपये सस्ते हो गए हैं। हालांकि, इस दौरान Realme 6i के दो वेरिएंट्स में से केवल एक ही वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई है। Realme 6 भारतीय बाजार में चार रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। वहीं, Realme 6i दो वेरिएंट्स में आता है। कंपनी ने Realme 6 को Realme 6 Pro के साथ इस साल मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया था। वहीं, Realme 6i इस साल जुलाई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था।

    Realme 6

    realme 6 pro
    realme 6 pro - फोटो : realme india

    Realme 6 के वेरिएंट्स की लॉन्च कीमतें

    लॉन्च के दौरान Realme 6 के तीन वेरिएंट्स की कीमतें,इसके 4GB रैम/64GB स्टोरेट वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी।इसके 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी।इसके 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी।कंपनी ने बाद में इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेट वेरिएंट को भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 15,999 रुपये थी।

    विज्ञापन

    जब पहली बार बढ़ीं Realme 6 की कीमतें

    स्मार्टफोन्स पर जीएसटी की दरों के बढ़ने के बाद कंपनी ने Realme 6 के वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद,4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, हो गई।6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हो गई।8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये हो गईं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब दूसरी बार बढ़ीं Realme 6 की कीमतें

    कंपनी ने Realme 6 की कीमतों को दोबारा बढ़ाया था, जिसके बाद इन तीन मॉडल्स की कीमतें,4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, हो गई।6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये हो गई।8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो गईं।

    Realme 6 की मौजूदा कीमतें

    4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो गई है।6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है।6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हो गई है।8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये हो गईं है।

    Realme 6i 

    Realme 6i
    Realme 6i - फोटो : amarujala

    Realme 6i के वेरिएंट्स की लॉन्च कीमतें

    इसके 4GB रैम/64GB स्टोरेट वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी।इसके 6GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी।

    Realme 6i की मौजूदा कीमतें

    4GB/64GB वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें