Realme 5i की पहली सेल हुई शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jan 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Realme 5i first sale today know price offers and specifications
Realme 5i - फोटो : social media

    रियलमी 5आई (Realme 5i) की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो गई है। लोगों को इस सेल में फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं। आपको बता दें कि कंपनी इस डिवाइस को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इससे पहले भी कई स्मार्टफोन उतारे थे, जिनकी शानदार सेल हुई थी। तो चलिए जानते हैं रियलमी 5 आई पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    कंपनी ने रियलमी 5 आई को भारत में 8,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा है। यह फोन एक्वा ब्लू और फोरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऑफर्स की बात करें तो जियो यूजर्स को इस फोन की खरीदारी करने पर 7,550 रुपये बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा मोबीक्विक से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 4के रिकॉर्डिंग मिलेगी।

    इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10 वॉच की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें