Realme 4 का रिटेल बॉक्स का वीडियो हुआ लीक, यहां देखें

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारत में जल्द ही अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में रियलमी 4 का एक वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है। 10 सेकेंड के इस वीडियो को देखा जा सकता है कि रियलमी 4 काले रंग के एक बॉक्स में है जिसके ऊपर गोल्डन कलर में '4' लिखा है, हालांकि वीडियो में दिखाए गए बॉक्स के बारे में साफ नहीं कहा जा सकता है कि यह असली है या नकली।
लीक हुए इस वीडियो में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही ट्विटर पर एक रेंडर लीक हुआ है। इस रेंडर में फोन के बैक पैनल को दिखाया गया है जो काफी हद तक रियलमी 2 जैसा है। हालांकि यह असली है कि नहीं इस बारे में भी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मार्च में Realme 3 को भारत में लॉन्च किया था और इसके बाद Realme 3 Pro को अप्रैल में लॉन्च किया था। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 3 जीबी+32 जीबी, 3 जीबी+64 जीबी और 4 जीबी+64 जीबी वेरियंट में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.22 इंच का वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4230mAh की बैटरी दी गई है। यह भी कहा गया था कि प्रो वेरियंट का 8GB रैम वाला वेरियंट जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।
- 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट स्मार्टफोन, डुअल कैमरे के साथ 4000mAh तक की बैटरी
- इस डिवाइस से किसी भी आईफोन-एंड्रॉयड स्मार्टफोन को किया जा सकता है अनलॉक
- Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बना लुटेरा, 5 दिन में बाइक सहित उठा ले गई पुलिस
- Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी