Realme 10T 5G की लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगी 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2023 12:41 PM IST
सार

Realme 10T 5G को ब्लैक या ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर यानी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन
Realme 10T 5G launch confirmed for 21th March with MediaTek Dimensity 819
Realme 10T 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    Realme 10 series के नए फोन की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू हो गई है। Realme 10T 5G, Realme 10 लाइनअप का नया मेंबर होगा। इससे पहले इस लाइनअप में Realme 10T, Realme 10 5G, Realme 10s, Realme 10 Pro, Realme 10 Pro Coca-Cola Edition और Realme 10 Pro+ जैसे फोन हैं। Realme थाईलैंड के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से फोन की लॉन्चिंग की जानकारी मिली है। Realme 10T 5G की लॉन्चिंग 21 मार्च को होने वाली है।

    अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन में Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Realme 10T 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मिलेगी। Realme 10T 5G के साथ एमोलेड या LCD पैनल मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme 10T 5G को ब्लैक या ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर यानी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Realme 10T 5G का लॉन्च इवेंट 21 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 14:30 बजे होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही रियलमी ने अपने नए कोका-कोला स्पेशल एडिशन फोन Realme 10 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 20Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग और रियर में क्रॉप्ड कोका-कोला लोगो के साथ मैट इमिटेशन मेटल डिजाइन दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें