VingaJoy ने भारत में लॉन्च की वायरलेस स्पीकर की नई रेंज, कॉलिंग फीचर भी मिलेगा
VingaJoy SP 1510 Club के साथ 4 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। इसके अलावा इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। VingaJoy SP-1510 Club में TWS के अलावा कंट्रोल बटन, कॉलिंग और AUX व ब्लूटूथ v5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी विंगोजॉय (VingaJoy) ने अपने नए स्पीकर VingaJoy SP-1510 Club को लॉन्च कर दिया है। VingaJoy SP-1510 Club के साथ 4 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। इसके अलावा इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। VingaJoy SP-1510 Club में TWS के अलावा कंट्रोल बटन, कॉलिंग और AUX व ब्लूटूथ v5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
VingaJoy SP-1510 Club में इनबिल्ट माइक्रोफोन है जो कि कॉलिंग के लिए है। VingaJoy के इस स्पीकर की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। यह एक पोर्टेबल स्पीकर है यानी इसे लेकर आप कहीं आ जा सकते हैं। इसमें माइक्रो एसडी पोर्ट भी है।
VingaJoy SP-1510 में एफएम रेडियो भी दिया गया है। इसे आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। VingaJoy SP-1510 Club में 2400mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4 घंटे के बैकअप का दावा किया है। VingaJoy SP-1510 Club स्पीकरप को तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
नए स्पीकर की लॉन्चिंग पर ललित अरोड़ा, को-फाउंडर, विंगाजॉय ने कहा, ''हम अपने प्रो एसपी-1510’ क्लब सीरीज वायरलेस स्पीकर के लॉन्च के साथ अपने ब्लूटूथ स्पीकर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बेहद खुश हैं। यह विशेष रूप से मिलेनियल्स की संगीत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।”