Realme 10 vs Redmi 10 Power: 13 हजार रुपये में कौन-सा फोन है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Jan 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Realme 10 vs Redmi 10 Power Comparison Know Which Smartphone Is Better Under 13000
Realme 10 vs Redmi 10 Power - फोटो : अमर उजाला

    रियलमी इंडिया ने हाल ही में Realme 10 को भारत में लॉन्च किया है। Realme 10 एक 4जी फोन है जिसमें मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 5000mAh की बैटरी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बजट फोन के साथ भी आपको एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। Realme 10 का सीधा मुकाबला Redmi 10 Power के साथ है। Redmi 10 Power में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है। दोनों फोन कीमत आसपास ही है, लेकिन दोनों में से आपको कौन-सा खरीदना चाहिए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...

    Realme 10
    Realme 10 - फोटो : अमर उजाला

    Realme 10 vs Redmi 10 Power: कीमत

    realme 10 को दो कलर क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में पेश किया गया है। Realme 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हो जाएंगी।Redmi 10 Power के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत फिलहाल अमेजन पर 12,999 रुपये रखी गई है। फोन को पावर ब्लैक और स्पोर्टी ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा।

    कीमत के लिहाज से देखें तो Redmi 10 Power वैल्यू फॉर मनी है, क्योंकि जिस कीमत में आपको रियलमी के फोन के साथ 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिल रही है, उसी कीमत में Redmi 10 Power के साथ 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

    Redmi 10 Power
    Redmi 10 Power - फोटो : amarujala

    Realme 10 vs Redmi 10 Power: डिस्प्ले और परफॉरमेंस

    Realme 10 के साथ 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। realme 10 के साथ मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।Redmi 10 Power में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा यानी कुल 11 जीबी रैम मिलेगा।

    रियलमी के फोन में 4 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलता है और रेडमी के फोन में 3 जीबी वर्चुअल रैम मिलता है। दोनों फोन के प्रोसेसर का पावर काफी हद तक बराबर है। डिस्प्ले के मामले में रियलमी 10 बाजी मारता है, क्योंकि इसमें एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें