लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A14 5G की कीमत लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

Samsung के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 15W की रैपिड चार्जिंग मिलेगी। फोन का कुल वजन 202 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A14 5G Price in India Leaked Ahead of Launch
Samsung Galaxy A14 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    Samsung के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy A14 5G की कीमत लीक हो गई है। Samsung Galaxy A14 5G को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। Galaxy A14 5G को हाल ही में यूरोप और अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। अब Samsung Galaxy A14 5G का भारतीय वर्जन ऑनलाइन सामने आया है। Samsung Galaxy A14 5G के भारतीय वर्जन में Exynos 1330 या Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा। Samsung Galaxy A14 5G की भारत में लॉन्चिंग 18 जनवरी को हो सकती है।

    Samsung Galaxy A14 5G की संभावित कीमत

    91मोबाइल्स की रिपोर्ट की मुताबिक Samsung Galaxy A14 5G की कीमत 22,999 रुपये हो सकती है, हालांकि वास्तविक कीमत में 2,000-3,000 रुपये का फर्क भी हो सकता है। ऐसे में Samsung Galaxy A14 5G की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये हो सकती है। Samsung Galaxy A14 5G को ब्लैक, डार्क रेड, ग्रीन लाइट और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A14 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A14 में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4 या 6 जीबी रैम के साथ 64 या 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A14 5G को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    Samsung के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 15W की रैपिड चार्जिंग मिलेगी। फोन का कुल वजन 202 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें