6,249 रुपये वाले इस फोन की पहली सेल आज, डिजाइन ऐसी जो दीवाना बना दे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Jan 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
POCO C50 first sale in India today via flipkart price and offers
Poco C50 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी किसी एंट्री लेवल स्टाइलिश फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। POCO C50 को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है और आज यानी 10 जनवरी को POCO C50 की पहली सेल है। POCO C50 को आज पहली बार फ्लिपकार्ट से खरीदने का मौका मिलेगा। POCO C50 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे होगी। पहली सेल में फोन को कम कीमत पर खरीदने का भी मौका मिलेगा।

    POCO C50
    POCO C50 - फोटो : POCO

    Poco C50 की कीमत

    POCO C50 दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये रखी गई है। लेकिन लॉन्चिंग ऑफर्स के तौर पर फोन के 2 जीबी रैम वेरियंट को 6,249 रुपये और 3 जीबी रैम वेरियंट को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन रॉयल ब्लू और कंट्री ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

    Poco C50
    Poco C50 - फोटो : अमर उजाला

    Poco C50 की स्पेसिफिकेशन

    POCO C50 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 720X1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। पोको सी 50 के साथ 3 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें