Realme 10 की जानकारी आई सामने, इस दिन लॉन्च होगा यह शानदार फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 30 Oct 2022 09:58 AM IST
सार

हाल ही में Realme 10 4G का एक पोस्टर सामने आया था। इस पोस्टर में Realme 10 सीरीज फोन के कलर और डिजाइन की जानकारी भी दी गई थी। अब फोन के अन्य लीक्स भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Realme 10 Launch in india soon Specifications And Design Revealed
Realme 10 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपनी नंबर सीरीज को जल्दी बढ़ाने वाला है। इस सीरीज के तहत Realme 10 4G और Realme 10 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा। कंपनी अपने नए Realme 10 फोन को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। Realme 10 4G को 4G कनेक्टिविटी और MediaTek Helio G92 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन के साथ बड़ी बैटरी और 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    Realme 10 को ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही Realme 9 5G को पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि Realme 10 को भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter: एलन मस्क के मालिक बनते ही नया फीचर जारी, कंपनी ने रोलआउट किया Downvote फीचर 

    बता दें कि लीक्स से पहले फोन का एक पोस्टर सामने आया था। इस पोस्टर में Realme 10 सीरीज फोन के कलर और डिजाइन की जानकारी भी दी गई थी। अब इस फोन के अन्य लीक्स भी सामने आए हैं। Realme 10 4G में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90 हर्ट्स रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन के साथ MediaTek Helio G92 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Apple का बड़ा कदम, एप स्टोर के बाद बच्चों के गेमिंग सेक्शन से हटाए गैम्बलिंग एप विज्ञापन

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें