RAPOO GK500 गेमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च, RGB बैकलाइट से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Oct 2021 02:29 PM IST
सार

यह नया कीबोर्ड मैकेनिकल Key स्विच टेक्नोलॉजी पर आधारित वायर्ड (तार के साथ) गेमिंग कीबोर्ड है, जो शानदार डिजाइन और मल्टी-कलर्ड RGB बैकलाइट कीज के साथ आता है।

विज्ञापन
RAPOO Launches GK500 Backlit Mechanical Gaming Keyboard in India
RAPOO GK500 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    RAPOO गेमिंग की दुनिया में एक और कीबोर्ड GK500 वायर्ड मैकेनिकल बैकलाइट पेश किया है। यह नया कीबोर्ड मैकेनिकल Key स्विच टेक्नोलॉजी पर आधारित वायर्ड (तार के साथ) गेमिंग कीबोर्ड है, जो शानदार डिजाइन और मल्टी-कलर्ड RGB बैकलाइट कीज के साथ आता है। कीबोर्ड को खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

    RAPOO GK500 कीबोर्ड फुल साइज के 104 कीज ब्लॉक्स के साथ आता है। इसमें से हर एक की RAPOO के अपने खुद के मैकेनिकल की स्विच के साथ आती है और बेहद मजबूत होती है, इन्हें डबल कलर इंजेक्शन मोल्डिंग कीकैप्स से डिजाइन किया गया है। हर की मिक्स-कलर LED बैकलाइट के साथ ग्लो करती है।

    विज्ञापन

    कीबोर्ड सस्पेंशन डिजाइन और मैटल कवर के साथ आता है जो इसे ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाते हैं। GK500 स्पिल रेसिस्टेंट भी है तो अगर गेमिंग सेशन के दौरान आपके कीबोर्ड पर अचानक कोक या कॉफी या पानी जैसा कुछ गिर जाए तो भी आपकी गेमिंग बिना रूके जारी रहेगी। इसके अन्य फीचर्स में ड्राइवर-फ्री सेटअप, मल्टीमीडिया हॉटकीज शामिल हैं। इसके अलावा आप अपने गेमिंग रिग के अनुसार ब्लैक और व्हाइट में से अपनी पसंद का कलर चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बोर्ड में हर कीज के बीच एक समान दूरी है, ऐसे में यह न्यूनतम की ट्रैवल के साथ अधिकतम आराम और सुविधाजनक है। RAPOO GK500 का बैकलाइट गेमिंग कीबोर्ड अमेजन के अलावा अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह गेमिंग कीबोर् ब्लैक और व्हाइट कलर में 2 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें