घरेलू कंपनी ने pTron ने लॉन्च किया ENC वाला ईयरबड्स, मिलेगी 50 घंटे की बैटरी
pTron Zenbuds Ultima को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छी ऑडियो क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। pTron Zenbuds Ultima के साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें चार माइक्रोफोन हैं

विस्तार
घरेलू कंपनी pTron ने अपने नए ईयरबड्स pTron Zenbuds Ultima को लॉन्च कर दिया है। pTron Zenbuds Ultima को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छी ऑडियो क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। pTron Zenbuds Ultima के साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें चार माइक्रोफोन हैं।
pTron Zenbuds Ultima के साथ हाईब्रिड ANC के अलावा TruTalkTM ENC मिलता है। pTron Zenbuds Ultima की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। pTron Zenbuds Ultima की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है।
pTron Zenbuds Ultima के साथ 35dB तक का ANC मिलता है। ऐसे में बाहर शोर वाली जगह पर भी आराम से बात कर सकते हैं। इसे गेमिंग, म्यूजिक और वीडियो सभी तरह के इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। pTron Zenbuds Ultima को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।
pTron Zenbuds Ultima के साथ गेमिंग के लिए 40ms का लो लैटेंसी मोड मिलता है। पीट्रोन के इस बड्स की बिक्री 28 जुलाई से अमेजन इंडिया से होगी।
- Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 भारतीय कीमत का हुआ खुलासा, जानें सभी फीचर्स
- Nick Clegg: भारत का डिजिटल ढांचा जनहित पर केंद्रित, मेटा के अध्यक्ष निक क्लेग बोले- दूसरों के लिए शानदार मॉडल
- Virat Kohli: 20,000 रुपये के एपल ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं क्रिकेटर विराट कोहली, लेकिन यह भारत में नहीं मिलते
- एक क्लिक में देखें Samsung इवेंट में लॉन्च हुए सभी डिवाइस