घरेलू कंपनी pTron ने एक साथ लॉन्च किए छह प्रोडक्ट, पावरबैंक से लेकर नेकबैंड तक हैं शामिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Oct 2020 04:28 PM IST
pTron Launches 6 New Products for the Festive Season
pTron festive product portfolio - फोटो : AMAR UJALA

    घरेलू ऑडियो एसेसरीज ब्रांड pTron ने फेस्टिव सेल को देखते हुए एक साथ छह प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं जिनमें पावरबैंक, ईयरबड्स और नेकबैंड शामिल हैं। pTron के इन सभी प्रोडक्ट की बिक्री 17 अक्तूबर से शुरू हो रही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होगी।

    Bassbuds Elite-

    यह बड्स आपको रेड एंड ब्लैक और ब्लैक एंड येल्लो कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी कीमत 899 रुपये है। इसके साथ 8mm का डायनेमिक ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 12 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।Bassbuds Duo-इस ईयरबड्स में भी बासबड्स ईलाइट वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी भी बैटरी लाइफ 12 घंटे की है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। इसमें 13एमएम के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट है। फेस्टिव सेल में इसकी कीमत 899 रुपये रखी गई है।Tangent Plus-यह नेकबैंड दो कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्लू/ब्लैक और ग्रे/ब्लैक शामिल हैं। इसकी कीमत 799 रुपये है। इस नेकबैंड में कैमरा शटर बटन दिया गया है जिसकी मदद से आप सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसमें 10एमएम के डायनेमिक ड्राइवर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है और इसकी बैटरी लाइफ 15 घंटे बताई गई है।Bassfest Plus-इस वायरलेस नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.0, IPX4 रेटिंग दी गई है। इसका प्लेटाइम छह घंटे का बताया गया है। इसमें रिमोट कंट्रोल और इन-बिल्ट माइक का भी सपोर्ट है। इसकी कीमत 499 रुपये रखी गई है।Dynamo Pro-यह पीट्रोन की पावरबैंक सीरीज है। Dynamo Pro को 549 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 18वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसकी मदद से पावरबैंक खुद को 3-4 घंटे में फुल चार्ज कर लेता है। इसमें दो आउटपुट दिए गए हैं।Dynamo Lite-यह पहले वाले पावरबैंक का लाइट वर्जन है जिसकी कीमत 499 रुपये है। दोनों पावरबैंक की क्षमता 10000एमएएच की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें