जियो का डाटा बैलेंस ऐसे करें चेक, वैलिडिटी के साथ टॉकटाइम की भी मिलेगी जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jan 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
jio balance and net balance validity check know all details in hindi
jio

    रिलायंस जियो ने सस्ते टैरिफ प्लान के दम पर भारत में अपनी अलग जगह बनाई है। जियो के बाजार में आने के बाद से ही लोगों को असीमित डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। लेकिन अब कंपनी ने कॉलिंग पर आईयूसी चार्ज लगा दिए हैं। मगर इसके बाद भी लोग जियो को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यूजर्स को प्लान में मिलने वाला डाटा कितना खर्च हुआ है और कितना बचा है इसकी जानकारी नहीं मिलती है। तो ऐसे में आज हम आपको आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपने डाटा को ट्रैक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं जियो का डाटा बैलेंस कैसे चेक करें...

    jio app
    jio app - फोटो : amar ujala

    My Jio App से डाटा बैलेंस करें चेक

    सबसे पहले आपको माय जियो एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस एप में लॉग इन करना पड़ेगा। लॉग इन के बाद ही आपको स्क्रीन पर प्लान से जुड़ी सारी जानकारी दिखाई देने लगेगी।

    jio app
    jio app - फोटो : amar ujala

    अब आपको लेफ्ट साइड में मैन्यू बटन दिखाई देगा, जिसपर आपको टैप करना होगा। अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे, जिसमें से आपको माय प्लान के विकल्प को चुनना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें