My Buddy K6: Portronics ने लॉन्च किया नया पोर्टेबल मैटेलिक लैपटॉप स्टैंड, 360 डिग्री होगा रोटेट
Portronics My Buddy K6 portable metallic laptop stand: पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड में एर्गोनोमिक डिजाइन, 360 डिग्री रोटेटिंग बेस और विभिन्न एडजेस्टेबल एंगल का सपोर्ट मिलता है। नए लैपटॉप स्टैंड के साथ सॉलिड मेटल बिल्ड मिलता है।

विस्तार
पोर्टोनिक्स (Portronics) ने भारतीय बाजार में अपने नए पोर्टेबल मैटेलिक लैपटॉप स्टैंड My Buddy K6 को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप स्टैंड की मदद से लैपटॉप की कूलिंग की समस्याएं को हल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड में एर्गोनोमिक डिजाइन, 360 डिग्री रोटेटिंग बेस और विभिन्न एडजेस्टेबल एंगल का सपोर्ट मिलता है। नए लैपटॉप स्टैंड के साथ सॉलिड मेटल बिल्ड मिलता है। इसके साथ बड़े साइज के लैपटॉप को भी आसानी से फिट किया जा सकता है।
Portronics My Buddy K6 लैपटॉप स्टैंड की कीमत
पोर्टोनिक्स My Buddy K6 पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसकी लॉन्चिंग कीमत 2,399 रुपये है। कंपनी पोर्टेबल मैटेलिक लैपटॉप स्टैंड के साथ 12 महीने की वारंटी भी ऑफर कर रही है। Portronics My Buddy K6 को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन साइट के साथ ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
Portronics My Buddy K6 लैपटॉप स्टैंड के फीचर्स
कंपनी के अनुसार, यदि आप काम के लिए लैपटॉप का उपयोग करते हैं, चाहे ऑफिस में या घर पर, पोर्ट्रोनिक्स माई बडी के6 लैपटॉप के निचले हिस्से में पर्याप्त एयर वेंट्स प्रदान करता है। लैपटॉप स्टैंड एल्यूमीनियम एलॉय से बना है जो आपके लैपटॉप को एर्गोनोमिक वर्किंग पोजिशन के लिए अलग-अलग हाइट और एंगल पर रखने के दौरान लैपटॉप को कूल रखता है। माई बडी K6 स्टैंड के साथ 15.6 इंच तक के लगभग सभी लेटेस्ट लैपटॉप (और टैबलेट) को आसानी से फिट किया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड में 10 किलो वजन को भी एडजस्टेबल किया जा सकता है। इसके अर्गोनोमिक एंगल के साथ आप काम के दौरान सही पोस्चर बनाए रख सकेंगे, जिससे आपकी गर्दन और पीठ पर तनाव नहीं पड़ेगा। वहीं स्टैंड के सिलिकॉन एंटी स्लिप कुशन भी मिलते हैं, जो इसे अच्छी ग्रिप देते हैं।
- Google Pixel 8: गूगल के नए पिक्सल फोन की जानकारी आई सामने, कॉम्पैक्ट डिजाइन में लॉन्च होगा फोन, जानें फीचर्स
- Jio True 5G: जियो ने एक साथ 34 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 365 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा
- Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स
- AI Robot Lawyer: दुनिया के पहले रोबोट वकील पर ही दर्ज हुआ केस, बिना लाइसेंस कर रह था लॉ की प्रैक्टिस