Poco X5 5G review: 20 हजार से कम कीमत वाला ऑलराउंडर फोन? क्या आपके लिए है बेस्ट

विशाल मैथिल
Wed, 26 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

Poco X5 5G को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में अधिक स्टोरेज, फास्ट चार्जिंग और एमोलेड डिस्प्ले वाले फोन चाहते हैं। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

विज्ञापन
Poco X5 5G Review in Hindi Best All Rounder Phone Under 20000 Know all details
Poco X5 5G review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पोको ने अपने मिड रेंज फोन Poco X5 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन में IP53 की रेटिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। Poco X5 5G को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में अधिक स्टोरेज, फास्ट चार्जिंग और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। यदि आप भी इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिव्यू रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Poco X5 5G की डिजाइन और कैमरा सेटअप से लेकर डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

    Poco X5 5G review: डिजाइन

    Poco X5 5G review
    Poco X5 5G review - फोटो : अमर उजाला

    Poco X5 5G की डिजाइन की बात करें तो फोन अन्य पोको फोन की तरह ही है। फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। वहीं रियर में मैट और ग्लॉसी का कोई मिक्सचर जैसा फिनिश है, जो सही लगता है। रियर पैनल पर कैमरे के लिए ब्लैक कलर में काफी स्पेस दी गई है। रियर कैमरे के लिए एक कटआउट मिलता है। यह ग्लास डिजाइन में है और कैमरे के साथ हल्का बंप भी है। फोन के किनारे राउंड हैं।

    विज्ञापन

    फोन के पोर्ट्स और बटन की बात करें तो इसके साथ लेफ्ट में सिम कार्ड स्लॉट है। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर टाइप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल है। फोन के पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। फोन सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्ड कैट ब्लू और जगुआर ब्लैक कलर में आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Poco X5 5G review: 20 हजार से कम कीमत वाला ऑलराउंडर फोन? क्या आपके लिए है बेस्ट

    रिव्यू के लिए हमारे पास सुपरनोवा ग्रीन कलर है। POCO X5 5G को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है। इसका कुल वजन 188 ग्राम है और 7.98mm पतला है। फोन के ऊपर 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से फोन का डिजाइन और बिल्ड अच्छा है।

    Poco X5 5G review: डिस्प्ले

    Poco X5 5G review
    Poco X5 5G review - फोटो : अमर उजाला

    पोको एक्स5 5जी में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 395 पीपीआई और रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ 700 निट्स की ब्राइटनेस, 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 4,500,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, DCI-P3 वाइड कलर गैमोट और रीडिंग मोड 3.0 का सपोर्ट मिलता है।

    POCO X5 5G की डिस्प्ले SGS केयर और SGS प्रो डिस्प्ले सर्टिफिकेशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है। फोन को धूप में भी आसानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले की क्वालिटी और व्यूइंग एंगल भी बढ़िया है। डिस्प्ले के साथ कलर्स भी सही दिखते हैं। कीमत के हिसाब से फोन में डिस्प्ले के मामले में आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें