256GB स्टोरेज के साथ Poco X5 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2023 12:56 PM IST
सार

Poco X5 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Poco X5 5G launched in India 33W Fast Charging and amoled display Price Specifications
Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पोको ने अपने नए फोन Poco X5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Poco X5 Pro को लॉन्च किया था। Poco X5 Pro को जहां स्नैपड्रैगन 778Gप्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, जबकि Poco X5 5G को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Poco X5 5G की कीमत

    Poco X5 5G
    Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला

    Poco X5 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है, लेकिन पहली सेल में बैंक ऑफर के साथ पहले वेरियंट को 16,999 रुपये और दूसरे मॉडल को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Poco X5 5G को सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्डकैट ब्लू और जगुआर ब्लैक कलर में 21 मार्च से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Poco X5 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco X5 5G का कैमरा

    Poco X5 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Poco X5 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS और NFC मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। Poco X5 5G का कुल वजन 189 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें