itel का बजट स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी 6000mAh

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

itel के इस अपकमिंग फोन के नाम और मॉडल नंबर की जानकारी नहीं मिली है। इस फोन के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिली है। कहा जा रहा है कि itel के इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी।

विज्ञापन
itel to launch new smartphone in India with 6000mAh battery
itel Upcoming phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    itel भारतीय बाजार में अपने एक नए बजट फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। itel के इस अपकमिंग फोन की एक फोटो भी सामने आई है। इसके अलावा कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि itel के इस अपकमिंग फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और इसके अलावा फोन में 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी मिलेगी।

    itel के इस अपकमिंग फोन के नाम और मॉडल नंबर की जानकारी नहीं मिली है। इस फोन के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिली है। कहा जा रहा है कि itel के इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी। आईटेल के इस अपकमिंग फोन में 6.6 इंच की HD डिस्प्ले है। itel ने हाल ही में ऋतिक रोशन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि आईटेल ने हाल ही में टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की है। आईटेल ने अपने पहले टैबलेट itel Pad 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। itel PAD 1 के साथ बॉक्सी डिजाइन है और राउंड किनारे हैं। itel PAD 1 के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा है जिसके साथ एलईडी लाइट भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    itel PAD 1 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और इसे डीप ग्रे के अलावा लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। itel PAD 1 में 10.1 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्लिम बेजल मिलता है। itel PAD 1 में SC9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें