एमोलेड डिस्प्ले और 256 जीबी स्टोरेज वाले Poco X5 5G की पहली सेल आज, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2023 11:51 AM IST
सार

पहली सेल में बैंक ऑफर के साथ पहले वेरियंट को 16,999 रुपये और दूसरे मॉडल को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Poco X5 5G को सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्डकैट ब्लू और जगुआर ब्लैक कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Poco X5 5G goes to sale in India first time today price offers and more
Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    पोको का नया फोन POCO X5 5G आज यानी 21 मार्च को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। POCO X5 5G की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। POCO X5 5G को पिछले हफ्ते ही भारत में पेश किया गया है। Poco X5 5G को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Poco X5 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Poco X5 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Poco X5 5G Unboxing-256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला एक किफायती फोन

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें