पोको ने लॉन्च किया अपना पहला ईयरबड्स POCO Pods, कीमत 12 सौ रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

POCO Pods को लेकर कंपनी ने पावरफुल बास का दावा किया है। POCO Pods में 12mm का ड्राइवर है। POCO Pods का मुकाबला Redmi Buds 4 Active से होगा जिसकी कीमत 1,199 रुपये है और इसकी बैटरी लाइफ 30 घंटे की है।

विज्ञापन
POCO Pods tws earbuds launched in India price and specifications
POCO Pods - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    POCO इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने पहले ईयरबड्स POCO Pods को लॉन्च कर दिया है। POCO Pods को लेकर कंपनी ने पावरफुल बास का दावा किया है। POCO Pods में 12mm का ड्राइवर है। POCO Pods का मुकाबला Redmi Buds 4 Active से होगा जिसकी कीमत 1,199 रुपये है और इसकी बैटरी लाइफ 30 घंटे की है।

    POCO Pods की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। POCO Pods की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 90 मिनट का बैकअप मिलेगा।

    विज्ञापन

    बेहतर गेमिंग के लिए इसमें 60ms का लो लैटेंसी मोड मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए POCO Pods को IPX4 की रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लए POCO Pods में ब्लूटूथ v5.3 है और गूगल फास्ट पेयर का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें