Poco M3 की लॉन्चिंग तारीख का हुआ एलान, 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा फोन

पोको के नए स्मार्टफोन Poco M3 की लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक तौर पर एलान हो गया है। Poco M3 की लॉन्चिंग 24 नवंबर को एक वर्चुअल इवेंट में होगी जिसका आयोजन शाम को 5.30 बजे किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
Poco M3 कंपनी की एम सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। Poco M3 के फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन गीकबेंच से लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Poco M3, Redmi Note 10 का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।
Poco M3 की स्पेसिफिकेशन
Poco ने इस फोन के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है लेकिन टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसके फीचर्स को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसके मुताबिक Poco M3 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले की स्टाइल वाटरड्रॉप नॉच होगी।
Poco M3 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन में डुअल स्पीकर के साथ 6000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 18वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।