Poco M2 Pro स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jul 2020 09:35 AM IST
सार

Poco M2 Pro आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को मिल सकता है स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का सपोर्टकीमत हो सकती है 11,000 से 16,000 रुपये के बीच

विज्ञापन
Poco M2 Pro smartphone set to launch in india today know expected price and specs
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) आज अपने लेटेस्ट डिवाइस एम2 प्रो (Poco M2 Pro) को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार कैमरे भी दिए जा सकते हैं। वहीं, पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

    सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, पोको अपने अगामी स्मार्टफोन की कीमत 11,000 से 16,000 रुपये के बीच रख सकता है। हालांकि, पोको एम2 प्रो की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग और चार कैमरे का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें