Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Poco F5, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

Poco F5 को Redmi Note 12 Turbo के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। वहीं इस फोन को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 के प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Poco F5 to launch with Snapdragon 7+ Gen 2 SoC know Expected price in india
Poco F5 5G - फोटो : Poco

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको अपने नए मिड रेंज फोन Poco F5 को जल्द भारत में पेश कर सकता है। फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था, जो इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत दे रहा था। Poco F5 को Poco F4 के सक्सेसर के तौर पर भारत में पेश किया जाएगा, जिसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था। नए फोन को Redmi Note 12 Turbo के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। वहीं इस फोन को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 के प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    स्नैपड्रैगन ने एक ट्वीट में पुष्टि की है कि उसका स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर आगामी Poco F5 के माध्यम से भारत में अपनी शुरुआत करेगा। इस ट्वीट को बाद में पोको के इंडिया हेड हिमांशु टंडन (@Himanshu_POCO) ने कॉट किया, जिन्होंने दावा किया कि पोको F5 अब तक का "सबसे पावरफुल" पोको स्मार्टफोन होगा।

    विज्ञापन

    स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2, 4nm पर आधारित है और इसके साथ पावरफुल परफॉरमेंस का दावा है। नए प्रोसेसर को पुराने स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC की तुलना में फोन की परफॉरमेंस को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का दावा किया गया है। नए चिपसेट के बारे में दावा है कि इसके साथ बैटरी की दक्षता को भी 13 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकेगा। प्रोसेसर के साथ एआई सपोर्ट में दो गुना सुधार और और वाई-फाई 6 सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें