Poco F2 दमदार फीचर्स के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
POCO F2 Soon Launch In India Know Expected Price And Specs
poco f1 - फोटो : demo pic

    टेक कंपनी पोको (Poco) ने पिछले साल एक्स2 (Poco X2) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और दमदार स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम है पोको एफ2 (Poco F2) है। इस अगामी स्मार्टफोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस फोन को अगले महीने ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, पोको ने अब तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि 2018 में पोको ने शाओमी के साथ मिलकर पोको एफ1 को पेश किया था, जिसमें शानदार फीचर्स का सपोर्ट दिया गया था।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगामी पोको एफ2 स्मार्टफोन को अगले महीने भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च करेगी। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टिप्सटर मुकुल शर्मा ने कहा है कि पोको के अपकमिंग एम2004जे11जी डिवाइस को आईएमईआई के डाटाबेस पर स्पॉट किया है। इस फोन का नाम पोको एफ2 हो सकता है। इसके साथ ही चीनी टिप्सटर का कहना है कि पोको एफ2 को सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पोको एफ2 में एचडी डिस्प्ले और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हालांकि, अब तक बैटरी और कैमरे की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोको एफ2 की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    पोको ने शाओमी के साथ मिलकर पोको एफ1 को भारत में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें