iPhone SE 2 के बाद जल्द लॉन्च हो सकता है आईफोन एसई प्लस, जानें संभावित कीमत

अमेरिका की टेक कंपनी एपल ने हाल ही में आईफोन एसई 2 (iPhone SE 2) को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम आईफोन एसई प्लस है। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस अगामी फोन को जल्द बाजार में उतारेगी। इसके अलावा एक टेक विशेषज्ञ ने भी आईफोन एसई प्लस की लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट किया है। हालांकि, एपल ने अब तक आईफोन एसई प्लस की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईफोन एसई प्लस को जल्द लॉन्च करेगी। साथ ही इस फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ टेक विशेषज्ञ जॉन प्रोसर ने ट्वीट कर कहा है कि मैं जल्द ही आपके साथ आईफोन एसई प्लस की जानकारी शेयर करूंगा। तो इस ट्वीट से माना जा सकता है कि आने वाले समय में हमें आईफोन एसई प्लस से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है। iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है। फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि iPhone SE 2 की बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए अलग से 18 वॉट का चार्जर खरीदना होगा जिसे भी कंपनी ने पेश किया है।
यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। आईफोन एसई 2 की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है। फोन के बिक्री की तारीख के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं है।