POCO ने लॉन्च किया 7799 रुपये में प्रीमियम लुक वाला फोन, जानें इसके सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

POCO C51 की कीमत 8,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहली सेल में फोन को 7,799 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। POCO C51 को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। POCO C51 की बिक्री 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी।

विज्ञापन
POCO C51 launched in India wtih MediaTek Helio G36 processor price and specifications
POCO C51 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ऐसे सस्ते फोन की तलाश में हैं जिसका लुक प्रीमियम हो तो POCO ने आपके लिए अपने नए फोन POCO C51 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सी-सीरीज का नया फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर है। POCO C51 में 6.52 इंच की बड़ी डिस्प्ले है और 7 जीबी तक रैम भी मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में....

    POCO C51 की कीमत 8,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहली सेल में फोन को 7,799 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। POCO C51 को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। POCO C51 की बिक्री 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    POCO C51 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें