7,799 रुपये वाले इस फोन की पहली सेल आज, मिलेगी प्रीमियम डिजाइन और बड़ी डिस्प्ले
POCO C51 को आज पहली बार बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। POCO C51 को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। POCO C51 उनके लिए एक अच्छा फोन है जो कि किसी ऐसे सस्ते फोन की तलाश में हैं जिसका लुक प्रीमियम हो और बड़ी डिस्प्ले भी मिले।

विस्तार
पोको के नए फोन POCO C51 की आज यानी 10 अप्रैल को पहली सेल है। POCO C51 को आज पहली बार बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। POCO C51 को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। POCO C51 उनके लिए एक अच्छा फोन है जो कि किसी ऐसे सस्ते फोन की तलाश में हैं जिसका लुक प्रीमियम हो और बड़ी डिस्प्ले भी मिले। यह कंपनी की सी-सीरीज का नया फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर है। POCO C51 में 6.52 इंच की बड़ी डिस्प्ले है और 7 जीबी तक रैम भी मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में....
POCO C51 की कीमत 8,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहली सेल में फोन को 7,799 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। POCO C51 को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।
POCO C51 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन मिलता है।