Poco C3 स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत

टेक कंपनी पोको (Poco) जल्द अपना नया स्मार्टफोन पोको सी3 (Poco C3) भारत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को Bluetooth SIG साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक अगामी पोको सी3 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Bluetooth SIG साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग पोको सी3 स्मार्टफोन साइट पर M2006C3MG नंबर के साथ लिस्ट है। गौर करने वाली बात यह है कि इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर काफी हद तक रेडमी 9सी के नंबर से मिलता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पोको सी3 लेटेस्ट रेडमी 9सी का रीब्रांडेड वर्जन होगा और दोनों डिवाइस के फीचर्स एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है।
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोको सी3 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Poco M2 Pro का कैमरा
यूजर्स को पोको एम2 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट करता है।