PLAYFIT 53 Review: कमाल के हैं फीचर्स, लेकिन कमजोर बिल्ड क्वालिटी करता है निराश

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
PLAYFIT 53 Review Fitness Band With Best Features Know Price And Offers
PLAYFIT 53 Review - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी प्ले (Play) ने हाल ही में स्मार्टफोन बाजार में प्लेफिट53 (PLAYFIT 53) फिटनेस बैंड को लॉन्च किया है। ग्राहकों को इस फिटनेस बैंड में कलर डिस्प्ले मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इस बैंड में मल्टी स्पोर्ट मोड्स और टाइम लाइन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। आम बैंड के मुकाबले प्ले ने इस डिवाइस में ब्रीथ गाइड भी दिया है। वहीं, प्लेफिट 53 फिटनेस बैंड ग्राहकों के लिए 1,999 रुपये की कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। तो चलिए रिव्यू में जानते हैं कि क्या PLAYFIT 53 फिटनेस बैंड खरीदने के लायक है या नहीं...

    PLAYFIT 53 की स्पेसिफिकेशन 

    PLAYFIT 53 Review
    PLAYFIT 53 Review - फोटो : amar ujala

    प्लेफिट 53 फिटनेस बैंड के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में ब्रीथ गाइड, कॉल अलर्ट, म्यूजिक प्लेयर, रिमोट कैमरा शूट और अलार्म जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, कंपनी ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इस गैजेट में हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टी स्पोर्ट मोड्स और टाइम लाइन रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिला है, जिससे उनकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मैसेज या कॉल की नोटिफिकेशन आने पर यह फिटनेस बैंड वाइब्रेट होगा।

    विज्ञापन

    बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। इस फिटनेस बैंड की बैटरी मात्र 2 घंटे के भीतर ही चार्ज हो जाती है। वहीं, इस गैजेट का बैटरी बैकअप 3 दिन का है। आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स बैंड का उपयोग कर सकेंगे। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Nordic सिस्टम चिप दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    PLAYFIT 53 की डिजाइन, कलर और डिस्प्ले

    PLAYFIT 53
    PLAYFIT 53 - फोटो : amar ujala

    इस फिटनेस बैंड का डिजाइन बहुत शानदार है। साथ ही इस गैजेट का लुक काफी स्पोर्टी भी है। इस बैंड के स्ट्रेप को सिलिकॉन से बनाया गया है, जिससे यूजर्स की कलाई पर जोर नहीं पड़ता है। हालांकि इसकी बिल्ड क्वालिटी कुछ खास नहीं है। चार्जिंग के लिए बैंड को स्ट्रेप से निकालने पर स्ट्रेप के टूटने का डर रहता है। कंपनी को इसके बारे में सोचना चाहिए। बैंड को निकालकर चार्ज करने की बजाय कंपनी को चार्जिंग के लिए अलग से एक वायर की सुविधा देनी चाहिए। प्लेफिट 53 को 0.96 इंच की कलर आईपीएस डिस्प्ले मिली है, जो वर्टिकल है। साथ ही म्यूजिक कंट्रोल के लिए Play/Pause का बटन भी दिया गया है।

    PLAYFIT 53 के अन्य आकर्षक फीचर्स

    PLAYFIT 53 Review
    PLAYFIT 53 Review - फोटो : amar ujala

    यूजर्स आसानी से इस बैंड को यूएसबी सॉकेट के जरिए चार्ज कर सकेंगे। इसके साथ बड़ी समस्या यह है कि इसे ऑन करने के लिए आपको किसी यूएसबी पोर्ट में लगाना होगा, उसके बाद ही यह ऑन होगा। इस बैंड में पैडोमीटर, स्लीप मॉनिर्टिर, टाइम और स्टॉपवॉच मिली हैं। प्ले ने ग्राहकों के लिए इस फिटनेस बैंड को ब्लैक +रेड और ब्लैक + ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया है। आपको बता दें कि इस बैंड का ब्लैक और ग्रीन कलर वाला वेरियंट सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। कुल मिलाकर कहें तो इस फिटनेस बैंड की बिल्ड क्वालिटी को छोड़कर इसमें कोई अन्य खराबी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें