iPhone 11 vs iPhone XR : कैमरे के मामले में कौन है बेस्ट आईफोन, देखें सैंपल फोटो

एपल ने 11 सीरीज के तीन नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन 11, आईफोन 11 Pro और आईफोन 11 Pro Max शामिल हैं। 11 सीरीज के आईफोन में कंपनी ने कैमरे और गेमिंग पर ज्यादा फोकस किया है। भारत में 11 सीरीज के तीनों आईफोन की बिक्री शुरू हो गई है। हमने iPhone XR (रिव्यू) और iPhone 11 के कैमरे की तुलना की है तो आइए देखते हैं कैमरे के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है...

इस फोटो को आप गौर से देखिए आईफोन xr ने पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट को भी ब्लर कर दिया है, जबकि आईफोन 11 ने सब्जेक्ट को बिना ब्लर किए शानदार फोटो क्लिक की है।
आईफोन 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। आईफोन 11 में सबसे बड़ा बदलाव अल्ट्रा वाइड एंगल और नाइट मोड देकर ही किया गया है।

आईफोन 11 में फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के विकल्प मिलेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ दिए गए स्लो मोशन फीचर को कंपनी ने स्लोफीSlofieनाम दिया है।फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगाऔर साथ ही ग्रुप सेल्फी में भी पोट्रेट मोड काम करेगा।