Sony PS5: 19 नवंबर को भारत में हो सकती है लॉन्चिंग, जानें सभी एडिशन की कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Sep 2020 12:23 PM IST
सार

भारत में 29,400 रुपये हो सकती है PS5 के डिजिटल एडिशन की कीमत19 नवंबर को भारत में हो सकती है PS5 की लॉन्चिंग

विज्ञापन
Play Station 5 ,ps5 digitial edition, release date announced know price
PS 5: - फोटो : SONY

    विस्तार

    सोनी ने अपने नए प्ले-स्टेशन 5 को की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दे दी है। साथ ही कंपनी ने पीएस 5 की कीमत को लेकर भी कहा है कि इसकी कीमत 499.99 डॉलर और डिजिटल एडिशन की कीमत 399.99 डॉलर होगी। भारतीय कीमत की बात करें तो PS5 की भारतीय बाजार में कीमत करीब 36,800 रुपये और डिजिटल एडिशन की कीमत करीब 29,400 रुपये होगी।

    PS5 गेमिंग कंसोल की लॉन्चिंग 12 नवंबर 2020 को अमेरिका, जापान, कनाडा, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया में होगी, जबकि अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग 19 नवंबर को होगी, हालांकि प्री-ऑर्डर की शुरुआत 17 सितंबर से ही हो गई है। भारत में PS5 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: F acebook ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल सोशल नेटवर्क

    फीचर्स की बात करें पीएस5 और पीएस5 डिजिटल एडिशन में डिस्क के अलावा कोई अंतर नहीं है। दोनों के फीचर्स एक ही हैं। दोनों प्ले-स्टेशन में एक ही सीपीयू ऑक्टाकोर AMD Zen 2 का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 3.5GHz है। इसके अलावा दोनों एडिशन में 16GB GDDR6 रैम और 448GB की मेमोरी बैंडविड्थ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों में 825GB की स्टोरेज दी गई है और एक्सटर्नल स्टोरेज के लिए NVMe SSD स्लॉट और USD HDD का सपोर्ट दिया गया है। दोनों गेमिंग कंसोल की रिजॉल्यूशन 120fps तक 4K है। इसके अलावा पीएस5 में 4K UHD ब्लूरे डिस्क है, जबकि डिजिटल एडिशन में आपको यह डिस्क नहीं मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें